झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहनालाल पडियार के दादाजी व लालाजी पडियार तथा रामलाल के पिता नारायणजी पडियार का स्वर्गवास गत दिनों हो जाने पर पेटलावद तहसील पत्रकार संघ के द्वारा आकस्मीक सभा रखकर स्वर्गीय पडियार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पेटलावद पत्रकार संघ के द्वारा स्वर्गीय पडियार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुवे शोकाकुल परिवार को सान्त्वना दी गई। सीर्वी समाज के वरिष्ट लालाजी पडियार समाज के अलावा पेटलावद नगर में काफी मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। लालाजी पडियार की अन्त्यष्टि में नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पेटलावद पत्रकार संघ की ओर से विरेन्द्र व्यास, अनोखिलाल मेहता, सुमनकांत शुक्ला, महेन्द्र शाह, सुरेश मुथा, मनोज जानी, विरेन्द्र भट्ट, लोकेन्द्र परिहार, हरिश राठोड, मनोज पुरोहित, निलेश सोनी, कमलेश परमार, संजय लोढ़ा, मुकेश सिसोदिया सहित पेटलावद नगर के सभी पत्रकारो ने श्रद्धांजलि दी। Post navigation पंडित कमल किशोर नागर की भागवत कथा जनवरी में देव झुलनी ग्यारस पर निकले झूले