झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- देव झूलनी ग्यारस के पर्व पर नगर के मंदिरों के झूले नगर के प्रमुख मार्गों से निकले। जो परंपरानुसार तहसील कार्यालय पहुंचे जहां प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार द्वारा मां अंबिका मंदिर, बडा रामजी मंदिर, कृष्ण मंदिर, राजापुरा का राम मंदिर, से आए झूलों की पूजा अर्चना व आरती की। यहां वर्षों पुरानी परम्परा हैं जहां प्रशासन की ओर से अधिकारी भगवान की आगवानी कर आरती उतारता हैं। झुलों की महंत पुरुषोत्तम सामवेदी, दुर्गेश नन्दन बैरागी, अशोक जोशी, रितेष जोशी, सुदामा सुक्ला के द्वारा आरती उतार कर प्रसादी वितरण की गई। Post navigation लालाजी पडियार का हुआ स्वर्गवास 200 से अधिक तड़वियों का साफा श्रीफल से सम्मान