अलीराजपुर लाइव के लिये सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- सोंडवा तहसील के ग्राम भोरण में आज वन विभाग कि टीम ने 7 फीट लंबे 8 किलो वजनी अजगर को धरदबोचा, जो मुकाम घिरलिया के खेत मे एक मुर्गी का शिकार कर बैठा था। मुकाम घीरलिया ग्राम भोरन से अजगर होने की सूचना मिलने पर रैंज फोरेस्ट ऑफिसर टीएस भूरिया उमराली और वनकर्मी मौका स्थल पर पहुंचे। कल भी पकड़ाया था अजगर वन विभाग कि टीम ने कल 5 फीट का 4 किलो वजनी अजगर, जो कि एक मुर्गी का शिकार कर चुका था, किसान खुमसिंह गना ग्राम तिखोला के खेत से पकड़ा था। Post navigation कडी मशक्कत के बाद आखिरकार निपटा ” मुहर्रम खुलूस विवाद “ लेखापाल थावरचंद वर्मा-पुष्पेन्द्र नागर को शोकॉज नोटिस