झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- मेघनगर में बुधवार को एसिड टैंकर पलटने तथा आग लगने की घटना का मामला अभी ठंडा ही नही हुआ था की आज फिर इस टैंकर से बहे केमिकल की वजह से बाइक सवारों की जान पर बन आई तथा उन्हें उपचार हेतु मेघनगर के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही सामने आई है कल जिस टैंकर से बड़ी मात्रा में केमिकल बहा था, जो रोड पर काफी मात्रा में बहा है। ऐसे में बहे हुए केमिकल पर किसी प्रकार की मिट्टी-रेत नहीं डाली गई, जिसकी वजह से बाइक सवार भी इस केमिकल की चपेट में आ रहे। मिली जानकारी के अनुसार मलिता सिंगाड, रोशनी पिता दिनेश, शिलाना दिनेश तथा दिनेश सिंगाड़ जो बाइक से मेघनगर से अपने घर छोटी बलवन जा रहे थे की केमिकल की वजह से बाइक स्लिप हो गई और एसिड की चपेट में आ गए। खबर लिखे जाने तक मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र में इनका उपचार चल रहा है। Post navigation एसिड से भरा टैंकर पलटा, धुएं की लपटों से घिरा मेघनगर-झाबुआ मार्ग अवरुद्ध सोशल मीडिया पर उन्माद रोकने के लिए कलेक्टर-एसपी ने नागरिकों की बैठक लेकर दी हिदायत