मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- मेघनगर तहसील के नजदीक गारिया नाले पर एसिड से भरा टैंकर पलटी खा गया जिससे एसिड बह निकला और गरमी की वजह से एसिड ने धुएं का रूप ले लिया। एसिड के रिसाव के कारण पूरे क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया। समाचार लिखे जाने तक मेघनगर-झाबुआ मार्ग की आवाजाही रोक दी गई है। घटनास्थल पर एसडीएम अशफाक अली, तहसीलदार, थाना प्रभारी बरडे मौजूद थे। प्रशासन ने अहतियात के तौर पर झाबुआ-मेघनगर मार्ग को बंद कर दिया है जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे नजर आ रही है। Post navigation सिरदर्द के इलाज में फर्जी डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन से ग्रामीण की मौत जिला क्षय चिकित्सालय के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उतरे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर