झाबुआ। राजेन्द्र नायक ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत मातासूला जनपद पंचायत राणापुर द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में ग्राम पंचायत मातासूला के जाबकार्ड धारियों को रोजगार उपलब्ध नहीं करवाने, मजदूरो के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को जियोटेग नहीं करने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण कलेक्टर आशीष सक्सेना ने संविदा सेवा समाप्त किये जाने के लिए नोटिस जारी कर दो दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है। नियत समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने की दशा में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। जिले में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा क्षेत्र में विद्युत चोरी की रोकथाम की दिशा में सघन कनेक्शन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा विद्युत चोरी पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ता एवं क्षेत्र के लाइनकर्मी के विरूद्ध सहायक यंत्री मप्रपक्षेविविकंलि झाबुआ की ओर कंपनी मुख्यालय के दिशा-निर्देश के अनुसार कठोर कार्रवाई की गई। इसी क्रम में 24 फरवरी को कार्यपालन यंत्री बृजेश यादव, पेटलावद के सहायक यंत्री वीरेन्द्र सोलंकी, सारंगी के कनिष्ठ यंत्री शेखर गडकरी ने सारंगी वितरण केन्द्र के ग्राम बरवेट में चेकिंग के दौरान तीन कनेक्शन अवैध रूप से संचालित पाए जाने, एक कनेक्शन के पैसे उपभोक्ता से लेकर कंपनी कार्यालय में जमा नहीं कराने, एक उपभोक्ता द्वारा आदिवासी उपभोक्ताओं के दस्तावेजो के आधार पर निशुल्क श्रेणी का सिंचाई कनेक्शन प्राप्त करने के आरोप में सहायक लाईनमेन डी. राजा तथा स्वयं के खेत में अवैधानिक रूप से विद्युत मोटर चलाने के आरोप में सहायक लाईनमेन अमृतलाल पाटीदार को कार्यपालन यंत्री बृजेश यादव द्वारा निलंबित कर उनके मुख्यालय क्रमश: राणापुर एवं पारा निर्धारित किए गए। साथ ही सारंगी के कनिष्ठ यंत्री शेखर गडकरी के विरूद्ध भी व्याप्त अनियतितताओं के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विद्युत चोरी वाले उपभोक्ता के विरूद्ध दण्ड बिलिंग कर बिल जारी किए गए है तथा राशि जमा नहीं कराने पर उनके विरूद्ध विशेष न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराए जायेगे। 27 ग्राम पंचायत सचिव-रोजगार सहायक को नोटिस पेटलावद। मनरेगा योजनांतर्गत 27 ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायकों की लापरवाही के कारण वर्ष 2014-15 से पूर्व के कार्यो अपूर्ण रहने के कारण कलेक्टर द्वारा इनको नोटिस जारी कर एसडीएम कोर्ट पेटलावद में स्पष्टीकरण हेतु 4 मार्च को तलब किया गया है इनमें ग्राम पंचायत झावलिया,मोहनकोट, गुणावद, महुड़ीपाडा कला, भेरूपाड़ा, बखतपुरा, धोलीखाली, करवड़, रताम्बा, डाबड़ी, मङ्क्षहकपुरा, बेकल्दा,कसारबर्डी,छोटा बोलासा, गोपालपुरा, टेमरिया, बेडदा, गोदडिय़ा, मोईवागेली, सलुनिया बड़ा, बनी, बोड़ायता, हनुमंतया, मांडन, नाहरपुरा, बाछीखेड़ा और कुडवास द्वारा कम प्रगति होने से इन्हें नोटिस जारी कर कार्र्यो को पूर्ण करने हेतु सचेत किया। Post navigation व्यापारियों को दिया अनुज्ञा पत्र का ऑनलाइन प्रशिक्षण नकल प्रकरण बनने पर कलेक्टरन ने किए 3 पर्यवेक्षक निलंबित