अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- जिले में कक्षा 12वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अलीराजपुर परीक्षा केन्द्र का जायजा लिया। इस दौरान एक विद्यार्थी का नकल प्रकरण बनाया गया। कलेक्टर मिश्रा ने इस परीक्षा केन्द्र पर नकल प्रकरण पाये जाने पर पर्यवेक्षक सुशीला रावत अध्यापिका तथा पर्यवेक्षक भंगडा रावत अध्यापक को तत्काल प्रभाव सें निलम्बित कर दिया है। कलेक्टर मिश्रा ने उदयगढ शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में 4 नकल के प्रकरण पाए जाने पर केंन्द्र अध्यक्ष रूकैया खान को हटाकर व्याख्याता उमावि भाबरा डॉ.सूरजसिंह को केन्द्र अध्यक्ष बनाया है। इसी प्रकार सहयक केन्द्र अध्यक्ष कांता चौहान को भी हटा दिया है। प्राथमिक विद्यालय इन्दिरा कालोनी किला जोबट की सहायक अध्यापिका विनिता डावर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। कलेक्टर मिश्रा ने कलेक्टर निवास पर परीक्षा मेें नकल रोकने के लिए तैनात उडऩदस्ते के अधिकारियों की बैठक ली और अधिकारियो को हिदायत दी कि वे अपने क्षेत्र के परीक्षा कन्द्रो पर नकल को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास करें । साथ ही जिले में एक भी नकल का प्रकरण न पाया जाए ऐसी व्यवस्था सुुनिश्चित करे। अन्यथा निरीक्षण के दौरान कोई भी नकल का प्रकरण पाया जायगा तो संबधित अधिकारियो के खिलाफ कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस बैठक मेे सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, सहायक संचालक, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जिला परियोजना समन्यवक सर्व शिक्षा अभियान,परियोजना प्रशासक ,सयुक्त कलेक्टर, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उपस्थित थें। Post navigation रोजगार सहायक को नोटिस, विद्युतकर्मी निलंबित टायर फटते ही ” धुं धुं कर जलकर राख हो गया अनाज से भरा ट्रक