बुरहान बांगड़वाला@खरडूबड़ी खरडूबड़ी और पारा के समीप ग्राम फतीपुरा माल छोटी के रोजगार सहायक रमेश पिता नरवा मेडा की लाश बबूल के पेड़ पर लटकी मिली। जिसके पास दो लंदन बियर की बोतल मिली। घर वालो का कहना है कि सोमवार शाम 6 बजे बात हुई। उसके बाद बात नहीं हुई। मंगलवार सुबह जब फतीपुरा माल में मवेशी लेकर आये बच्चो ने शव देखकर पास के कमता डामोर को बताया। उन्होंने यहाँ आकर देखा तो उसकी पहचान कर घर वालो को सूचित किया। अभी तक यह स्पष्ट नही हुआ कि यह सुसाइड है या हत्या? खबर लिखने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुँची थी। Post navigation गांव में कोराना संक्रमण बढ़ा, 6 पॉजिटिव मिले बाबा भोले की महाआरती कर अखंड उपवास रखे