सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी में कोरोना ने फिर दस्तक दी। इससे ग्रामीणों में भय है। गांव में कोरोना के छः केस पाए गए। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को घरों में होम आइसोलेट किया गया है। पारा से आई पुलिस चौकी प्रभारी सुनीता चौहान, आरक्षक राजेंद्र चौहान, उमेश कनेश, उपस्वास्थ्य विभाग टीम से डॉ. केएस डोडवा, डॉ. पार्वती रावत, सुपरवाइजर दलसिंह कटारा, लैब टेक्निशियन दिनेश खड़िया आदि ने मरीजों के घर पहुंचकर उन्हें कोविड गाइड लाइन का पालन करने को कहा। साथ ही लोगों को मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाए रखने को कहा गया। Post navigation बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष का स्वागत किया रोजगार सहायक की लाश फतीपुरा में पेड़ पर लटकी मिली