झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- जनपद पंचयात सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अनुराग चौधरी ने सचिवों और रोजगार सहायकों की बैठक ली। जिसमे बारी बारी से प्रत्येक पंचायतों में चल रहे रोजगार गारंटी, भारत निर्माण, इंदिरा आवास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में भुगतान को लंबित दिखाए जाने और शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने के लिए सीईओ जिपं चौधरी ने सख्त चेतावनी देते कहा कि तय सीमा में अगर प्रगति नहीं हुई तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी निशीबाला सिंह, एसडीएम सीएस सोलंकी, सीईओ वीएस रावत सहित जनपद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। फोटो-1 Post navigation धार मे मिले बालक के परिजनो का सुराग लगा जो खिलाकर खाता है वही जिंदगी में खिलखिलाता है : मुक्तिप्रभाजी