झाबुआ Live के लिए ” रायपुरिया” से ” लवेश” की रिपोर्ट । धार कोतवाली पर लावारिश हालत मे बरामद हुआ बालक ” गोलू ” अब अपने मां बाप के पास पहुंच गया है दरअसल पुलिस को मिले इस बालक ने खुद के गांव का नाम ” रायपुरिया” बताया था जिसके बाद धार पुलिस ने ” झाबुआ जिले के रायपुरिया” एंव धार जिले के तिरला थाने के इंचार्जों को सूचना दी कि यह बालक खुद को रायपुरिया का होना बता रहा है । रायपुरिया थाना इंचार्ज के एल डांगी ने बताया कि हमने यहां सच॔ किया था तथा समाचार माध्यम से भी प्रचार करवाया था लेकिन इसी बीच खबर का गयी कि बालक गोलू दरअसल ” रायपुरिया” निवासी ही है परंतु ” वह तिरला थाने के गांव रायपुरिया ” का निवासी है लिहाजा पुलिस ने उसके मां बाप से संपर्क साधकर बच्चे को मा बाप से मिलना दिया है । Post navigation इस बीजेपी को लडना है कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व वाली कांग्रेस हे रोजगार सहायकों, सचिवों की बैठक में सीईओ जिपं ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने की दी हिदायत