दाहोद से ” राजेंद्र शर्मा की EXCLUSIVE रिपोर्ट । दाहोद जिले के फतेपुरा तहसील के वागड़ गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अकेलेपन का फायदा उठाकर उसी के फ़लिये में रहने वाले उसके सगे चाचा द्वारा बलात्कार गुजरने पर पूरे बागड़ गांव में हाहाकार मच गया था मिली जानकारी अनुसार फतेपुरा तहसील के वागड़ गांव के गराडिया फ़लिए की निवासी 17 वर्षीय बालिका के माता-पिता पगड़ी के कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए बाहर गांव गए थे तभी शाम के तकरीबन 7:00 बजे के करीब अंधेरा होने के बाद पीड़िता अपने घर में बकरियों को बांध रही थी तभी बालिका के अकेलेपन का फायदा उठाकर उसी के फ़लिये में रहने वाले उसके चाचा भीखाभाई धुलाभाई पारगी ने बालिका को पकड़कर उसके अंगउपांगो से छेड़खानी कर उसके कपड़े फाड़ कर उसकी मर्जी के खिलाफ बलात्कार करने पर बालिका के चिल्लाने से उसका चाचा वहां से चला गया था कुछ देर बाद घर सदस्यों के आने केे बाद अपने चाचा द्वारा दुस्कर्म की पूरी घटना अपनी भाभी को बताने पर भाभी ने इस बात की जानकारी पीड़िता के माता-पिता से करने पर बालिका के पिता ने फतेपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पर फतेपुरा पुलिस थाने के थाना प्रभारी ने बालिका के चाचा भीखाभाई धुलाभाई पारगी के खिलाफ धारा 376 तथा सन 2012 के पोस्को एक्ट 3,4 के तहत एफ़ आई आर दर्ज कर आगे की कार्यवाही सीपीआई को सौंप दी Post navigation परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा ; जय परशुराम के जयकारे से गुंजा शहर पेटलावद जिले की सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा सीट ; कांग्रेस में उभरे इतने दावेदार ; बदलाव लाने के लिऐ चाहते है टिकट