झाबुआ लाइव डेस्क के लिए मयंक गोयल की रिपोर्ट । परशुराम जयंती पर राणापुर में ” गुरु वशिष्ठ ब्राह्मण समाज & परशुराम युवा वाहिनी राणापुर ” ने भगवान परशुराम की एक भव्य शोभायात्रा निकाली जिसमें बडी संख्या मे समाज की महिलाऐ – बच्चे भी शामिल हुए । शोभायात्रा गीताभवन से शुरु हुई ओर नगर भ्रमण करते हुए पुनः गीता भवन पहुंची जहां भगवान परशुराम की महाआरती हुई .. ओर समाजजनो ने प्रसादी ग्रहण की । इसके पूव॔ भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का नगर मे सुभाष चोपाटी ; आजाद चोक एवं डा भगवान दास काबरा के निवास के बाहर महात्मा गांधी चोक पर भव्य स्वागत किया गया । चल समारोह के दोरान भगवान परशुराम के जयकारे से नगर गुंजायमान रहा । चल समारोह के दोरान नगर मे हर समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के श्रीचरणो में श्रीफल ओर भेंट अर्पित की । इस दोरान नगर मे सभी ने परशुराम जयंती की समाजजनो को बधाई दी । Post navigation मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान ” झाबुआ – अलीराजपुर ” के दोरे पर आयेंगे ..! तैयारियो मे जुटा प्रशाशन रिश्तों की मर्यादा हुई तार तार ; चाचा ने किया नाबालिग भतीजी से ” बलात्कार “