मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ तथा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों रिम-झिम वर्षा का क्रम जारी है रुक-रुक कर हो रही वर्षा से फसल की स्थिति अच्छी बताई जा रही है वही अभी भी नदी नालों तालाबों में उनके अनुपात में जल एकत्र नहीं हुआ है जिससे आगामी फसलों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हुआ है। जैसा की विदित है अलीराजपुर जिले में विगत वर्ष से इस वर्ष कम हुई है आषाढ़ मास सुखा सुखा बिता तो सावन भी हल्की फुहारों में गुजर गया अगस्त माह भी आधा रिमझिम बारिश की भेंट चढ़ गया। 16-17 अगस्त की दरमियानी रात अवश्य मुसलाधार बारिश हुई इस कारण कुछ घंटे तक हथनी नदी में बाढ़ की स्थिति जरूर बनी मगर उसके बाद फिर वहीं रुक रुक कर रिमझिम वर्षा का क्रम अभी तक चल रहा है भादो माह प्रारंभ हो चुका है। इस माह में तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज वर्षा होती है मगर अभी तक ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है समीप ग्राम बोरझाड़ के कृषक डॉ राजेंद्र सिंह राठौर, अठवाड़ा के कृषक नारायण सिंह चौहान तथा ग्रामीण क्षेत्र के कृषक अमरसिंह डुडवे, लोगसिंह बामनिया, थानसिंह भयडिया, कालिया पचाया, आदि ने बताया कि अभी तक की रिमझिम बारिश से फसलों की स्थिति अच्छी है मगर भविष्य में पानी की जरूरत के लिए तेज वर्षा जरूरी मानी जा रही है। Post navigation देश का भविष्य बनाने वालो का भविष्य अंधकार में, त्यौहार मनाये कैसे, जब जेब मे नही है पैसे छह वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने अभियान चलाकर किया गिरफ्तार