अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट

पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष स्थाई वारन्ट, फरारी वारंट तथा गिरफ्तारी वारंट की तामिली के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा के निदेशन मे तथा एसङीओपी जोबट एमएल मोरे के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना चशे आजाद नगर मे फोजदारी मुकदमा न: 1001/2012 धारा 279, 337 भादवि के आरोपी स्थाई वारंटी गोपाल पिता नाहर सिह सिगाङिया उम्र 45 निवासी ग्राम खिलेङी थाना सादलपुर जिला धार जो कि विगत 6 वषो से फरार था । जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने 2 हजार का इनाम घोषित किया था । वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के पालन मे चशे आजाद नगर के थाना प्रभारी पीके मुवेल ने टीम गठित कर उप निरीक्षक आर एस मकवाना, प्रधान आरक्षक आशीष सिह सोमवंशी, आरक्षक दिलीप आरक्षक मुकेश को ग्राम खिलेङी थाना सादलपुर जिला धार रवाना किया गया, जहा से स्थाई वारंटी गोपाल पिता नाहर सिह सिगाङिया उम्र 45 वर्ष को घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर आजाद नगर थाने लाया गया, जहा से आज गिरफ्तार सुदा गोपाल को न्यायालय मे पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *