रितेश गुप्ता, थांदला कोरोना महामारी को लेकर चल रहे राष्ट्रीय संकट के दौर में हमारे सफाई कर्मी नियमित रूप से हमारे स्वास्थ्य कि बेहतर ता के लिए प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से नगर को स्वच्छ बनाने में लगे रहते हैं , जो कि वास्तविक कोरोना योद्धा होकर महत्वपूर्ण अंग है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सामाजिक समरसता एवं ऐसे वास्तविक को रोना स्वास्थय योद्धाओं का पुष्प माला से नगर के करीब 10 स्थानों पर सफाई कर्मियों का स्वयंसेवकों के द्वारा पहुंचकर स्वागत किया गया है इस अवसर पर संघ के जिला सरकार व भूषण भट्ट वरिष्ठ स्वयंसेवक अशोक अरोरा, गिरीश धानक, समृद्ध गुरु प्रजापत, नगर कार्यवाह मनोज पवार आनंद राठौर , रितेश शर्मा ,पंकज चौहान सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे अपने स्वागत से सफाई कर्मी भाव विभोर हो गए गवली समाज थांदला के द्वारा भी सफाई कर्मियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया सुरक्षाकर्मी के रूप में पुलिसकर्मियों का स्वागत किया गया l Post navigation लॉकडाउन का फायदा उठाकर दौलतपुरा के जंगल से काटे गए सागवान के 180 नग बरामद, की कार्रवाई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं ग्रामीणों को दे रही कोविड-19 महामारी से बचाव के नसीहतें