झाबुआ। दिल्ली एडीशनल सेकेटरी एण्ड रजिस्टार जनरल द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में सख्त निर्देश दिए गए है कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर अद्यतन का कार्य 15 दिसम्बर तक निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से संपन्न किया जाये। इस संबंध में जिला रजिस्टार एवं कलेक्टर द्वारा समस्त ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के उप रजिस्टार, तहसीलदार एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिये गए है कि उक्त समयावधि में कार्य अनिवार्य रूप से संपन्न कराया जावे यदि आपके द्वारा किसी भी प्रकार का विलम्ब किया जाता है तो आपके विरूद्ध कानूनन कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्य समयावधि में संपन्न कराने की जवाबदारी समस्त अनुविभागीय अधिकारी की भी होगी। Post navigation घटिया रोड निर्माण से रहवासियो मे आक्रोश महेश पटेल के खिलाफ ” एफआईआर दर्ज “