अलीराजपुर लाइव डेस्क । महेश पटेल कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महेश पटेल के खिलाफ अलीराजपुर कोतवाली मे शुक्रवार को एक एफआईआर आईपीसी की धारा 143 के तहत पुलिस की ओर से दर्ज की गयी है जिसमे महेश पटेल पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस के विजय जुलूस दिनांक 24 नवंबर को जो भाषण दिया था वह बेहद भड़काऊ था पुलिस का आरोप है कि पटेल अपने भाषण मे व्यवस्था के खिलाफ हिंसक होने के लिऐ उकसा रहे थे इसलिए भाषण की जांच के उपरांत यह कारवाई की गयी है दूसरी तरफ महेश पटेल ने पुलिस की इस कारवाई को बौखलाहट बताया ओर कहा कि यह सत्ता पक्ष को खुश करने के लिए की गयी है । Post navigation राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर 15 दिसम्बर तक उमरदरा गांव के कुंऐ से तीन बच्चो के शव बरामद