12थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- वार्ड क्रमांक विगत दो दिनों से चल रहे डामर रोड़ के घटिया निर्माण को लेकर वार्ड के पार्षद एवं वार्ड वासियो ने शिकायत की। वार्ड 7 मे आजाद चोक से आजाद मार्ग मे सड़क निर्माण कार्य नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है वार्ड के पार्षद अमित शाहजी व वार्ड वासियों का कहना है कि रोड़ निर्माण के बाद उसमे दरारे दिखने लगी है व रोड़ निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा रोड़ घटीया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसकी हमेन सीएमओ दीतिया मेड़ा से जब दूरभाष के माध्यम से मोखिक शिकायत की गई है जिस पर उन्होने बताया कि ठेकेदार के पास समाग्री खत्म हो गई है वो कल बचा हुआ काम करेगा। इस घटिया रोड निर्माण से वार्ड 7 के रहवासियो मे आक्रोश है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *