झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- 13 ओर 14 सितंबर की मध्य रात्रि में बरवेट निवासी तेजमल भंडारी की किराना दुकान में शटर का ताला तोड़कर चोरी हुई थी, इसी प्रकार 14 और 15 की मध्यरात्रि में ईश्वर डामर ओर दल्ला खराडी के कुएं और व नाले में रखी दो मोटर एक स्र्टाटर केबल वायर आदि सामान चोरी होन की घटना हुई थी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकेश पिता पुना मेडा, ओंकार पिता मांगु मेडा, विनोद पिता मांगु मेडा निवासी आमलीरूण्डा व बादर पिता सोमला डामर निवासी जुनवानी को पूछताछ के लिये लाया गया तो उपरोक्त आरोपियों ने दो चोरी की घटना करने की बात कबूल ली । उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने फरियादी तेजमल भंडारी की रिपोर्ट पर धारा 497,380 आईपीसी और फरियादी ईश्वर पिता नाथू डामर और दल्ला खराडी की रिपोर्ट पर धारा 389 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी किया हुआ माल जब्त किया। आरोपियों की गिरफ्तारी एंव कार्यवाही थाना प्रभारी केएल डांगी के मार्गदर्शन में सबस्पेक्टर सीआर पटेल, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक भगवती पाटीदारभगतसिंह का सहयोग रहा । Post navigation पोस्टमार्टम के बाद शवों को ट्रैक्टर में ले जाना शर्मनाक : सांसद भूरिया जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मनाई जाए पंडित उपाध्याय की जयंती – बरूआ