- बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल
   बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारीगण

 बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारीगण

झाबुआ। एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं राश्ट्र उत्थान में योगदान देने वाले अंतिम व्यक्ति तक की चिंता करने वाले जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंति आगामी 25 सिंतबर को प्रत्येक मतदान केन्द्र स्तर तक मनाई जायेगी। इस दिन प्रत्येक मतदान केन्द्र स्थल के क्षैत्र से संबंधित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, मीसाबंदी, विषिश्ट समाजसेवी, खिलाडी और वरिश्ठ नागरिकों से संपर्क करने के साथ जन जन तक कार्यकर्ता भाजपा की पंचनिश्ठा व भाजपा सरकार के विकास कार्यो को पहुंचाने का कार्य करेंगे। उक्त प्रेरक विचार भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ ने झाबुआ- अलीराजपुर जिला भाजपा की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भाजपा का वर्तमान वैचारिक व संगठनात्मक ढांचा पंडितजी की दूरदृष्टि का ही परिणाम है। उनके दृश्टिकोण के फलस्वरूप देष को सही राजनीतिक दिषा देने वाले भाजपा संगठन की नींव जनसंघ के रूप में रखी गई थी। पंडित उपाध्याय की जयंती 25 सिंतबर को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ता उनके संदेष को अपने प्रभारियों के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाएं। इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दोपहर को पूरे देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दृृष्टिकोण व एकात्म मानववाद से जुडे विषय पर संदेश प्रसारित किया जाएगा। इस संबंध में कार्यकर्ता उक्त संदेश को सामूहिक रूप से देखने सुनने की समुचित व्यवस्था करें।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है जिसका प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र के लिये जीता और मरता है। भाजपा की पंचनिष्ठा और राष्ट्र विकास के लिए भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे समस्त कार्यो के मूल में पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा बतलाया गया दृष्टिकोण व उनका मार्गदर्शन ही प्रेरणा का काम करता है। जयंति समारोह के तहत 25 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा विविध आयोजन किये जायेंगे। जिसमें सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों से जुडे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की सक्रियता रहेगी। इस दौरान स्वच्छता अभियान सहित सामाजिक सरोकार से जुडे कई कार्य किये जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने अपने आठ माह के कार्यकाल की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा विगत दिवस प्रदेश में आई बाढ़ से पीडि़तों की सहायता हेतु प्रदेश भाजपा द्वारा जिला भाजपा को जो लक्ष्य दिया गया था उससे अधिक 1 लाख 35 हजार की राशि एकत्रित की गई। आगामी प्रदेश कार्यसमिति बैठक में उक्त राशि का डीडी प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेंट किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह की पूर्व तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में अलीराजपुर जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, विधायक कलसिंह भाबर, निर्मला भूरिया, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया, अजजा प्रदेश महामंत्री कल्याणसिंह डामोर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेष दुबे मंचासीन थे। बैठक के अंत में राष्ट्रगान पश्चात जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों व जिले के ग्राम ढेबर ग्राम में मकान धंसने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की असामायिक मौत और भाजपा दिवंगत नेताओं के प्रति दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *