झाबुआ लाइव के लिए रामनगर से पन्नालाल पाटीदार की रिपोर्ट- जिले के पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी की उपस्थति में रायपुरिया थाने पर शुक्रवार शाम 4 बजे चिडफंड कंपनी-नॉान बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के संबन्ध में जनसंवाद बैठक का आयोजन किया। रायपुरिया थाना प्रभारी केएल डांगी के साथ जनप्रतिनिथियों, गणमान्य नागरिकों, ग्रामसुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान एसपी तिवारी ने चिटफंड कंपनियों से सावधान रहने की हिदायत दी तथा एसपी तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों को इस बारे में जागरूक कर उनकी मेहनत की कमाई को बचाया जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों ने बरवेट, जामली, बेकल्दा में चौकी बनाने की बात कही, जिस एसपी ने इस बारे में आश्वासन दिया। Post navigation वेयर हाउस से फ्री में दे रहे हैं उचित मूल्य की दुकानों को प्याज आदेश के 3 दिन बाद भी कोई नहीं आया लेने महिला बाल विकास में पांच पदों पर होगी भर्तिया