आलीराजपुर लाईव के लिये आलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पांच रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में आजादनगर के प्रभारी परियोजना अधिकारी विजयसिंह सोलंकी ने बताया कि ग्राम छोट मिरियावाट में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम महेंद्रा, छोटा खुटाजा व छोटा भावटा में सहायिका के एक-एक पद तथा ग्राम काकड़बारी में मिनी कार्यकर्ता का पद रिक्त है। इनकी पूर्ति के लिए 23 अगस्त से 5 सितंबर तक आवेदन जमा किए जाएंगे। Post navigation रायपुरिया थाने पर हुआ चिटफंड कंपनी-नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी संबंधी जनसंवाद युवक को सांप ने काटा, देशी दवाओं से इलाज कर दो घंटे में ठीक को किया पीडि़त दीपक को