अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- खट्टाली में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रामनवमी पर श्रद्धालुओं की आस्था परवान चढ़ी। हर कोई भक्ति के रंग में नजर आया। राम व कृष्ण मंदिरों में दोपहर 12 बजे महाआरती हुई। सुबह से ही मंदिरों में दर्शनार्थियो का तांता लगा हुआ था। मंदिरो में भगवान राम का अभिषेक, पूजन तथा आकर्षक श्रंृगार किया गया। वही खट्टाली के अम्बे माता मंदिर पर भेज नवरात्री पर्व के अंतर्गत माता मंदिर पर दुर्गा सरस्वती का नौ दिवसीय पाठ करवाया गया पर जिसकी पूर्णावती रामनवमी के अवसर पर की गई। इस नवदिवसीय पाठ में माताजी मंदिर मुख्य यजमान मोहनलाल मालवी थे। मंदिर के पुजारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि माता मंदिर पर इन नौ दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें भजन संध्या तथा महाआरती भी शामिल है। Post navigation एसडीएम व फ़ूड अधिकारी ने लिए अंग्रेजी शराब व लोकल कोल्ड्रिंक्स के सेम्पल भाजपा का स्थापना दिवस अंचल में मनाया गया