फिरोज खान बबलु

आज देर शाम चंन्द्रशेखर आजाद नगर में कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के निर्देश पर क्षेत्र में फ़ूड पाइजनिंग व गर्मी के सीजन को दृष्टिगत रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजेश मेहता खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा एवं कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी संतोष निराले द्वारा टीम बनाकर नगर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया । निरिक्षण में जिब्रान हुसैन के यहाँ से ऑरेंज कोल्डड्रिंक का नमूना लेकर प्लांट का निरीक्षण किया गया । जिब्रान हुसैन द्वारा घर पर ही ऑरेंज कोल्ड्रिंक का निर्माण किया जा रहा था जो कि प्रथम दृष्टी मिथ्याछाप पाया गया है । इसके पश्चात टीम द्वारा विदेशी शराब दुकान दाहोद रोड पर भी निरीक्षण कर *ब्लैक फोर्ट* बियर का नमूना लिया गया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलावा द्वारा बताया गया कि नमूने जांच के लिए भोपाल जांच प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आगामी आवश्यक कार्यवाही की जावेगी तथा रिपोर्ट दूषित पाये जाने पर अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी अलीराजपुर/माननीय न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया जावेगा । अनुविभागीय अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि आगे भी निरीक्षण की कार्यवाही निरन्तर जारी रखी जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *