बड़ी खट्टाली। ग्राम बड़ी खट्टाली में माहेश्वरी समाज के प्रमुख कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न पदों पर रहे राधेश्याम मालानी उम्र 73 वर्ष का रविवार रात्रि 11:45 पर अचानक निधन हो गया। मालानी के निधन से पूरे ग्राम में शोक की लहर छा गई। शव यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के क्षेत्रवासी एवं समाज जन शामिल हुए। मुक्तिधाम पर एक शोक सभा संपन्न हुई जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मालानी के कार्यों की सराहना की। निधन पर सरपंच चैनसिंह डावर एवं उप सरपंच शुभम मेहता व पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभिन्न समाज जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। Post navigation सांसद अनीता चौहान ग्राम बड़ी खट्टाली में व्यापारियों से मिली, स्वदेशी अपनाने की अपील की बालक आदिवासी छात्रावास का गायत्री हवन व पूजन के साथ शुभारंभ, 9वीं व 10वीं के करीब 50 छात्र को मिलेगा लाभ