सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़ी खट्टाली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ

 

विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जोबट तहसील के बड़ी खट्टाली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। कार्यक्रम का आयोजन 29 सितंबर को पटेल फलिया स्थित आंगनवाड़ी तथा 30 सितंबर को बाजार फलिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम का संचालन मदन लड्ढा ने किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं बच्चों और महिलाओं से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करने और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ राजेश मिनावा, पर्यवेक्षक प्रमिला चौहान, मीना रावत, संगीता डावर, ग्राम पंचायत सरपंच चेनसिंह डावर, मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल, मदन लड्ढा, भावसिंह डुडवे, सचिव आलमसिंह, ललित राठौड़, रामसिंह पटेल, इकबाल खत्री, रमेश राठौड़ सहित महिला मंडल से मंजुला राठौड़ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला चौहान, सविता गाडरिया, बबीता राठौड़, रेशम डावर, दुर्गा राठौड़, नानबाई डुडवे, सोमाली, मंजुला राठौड़ सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *