विजय मालवी, बड़ी खट्टाली धार्मिक आयोजन के साथ कला और रचनात्मकता का संगम स्थानीय चारभुजानाथ मंदिर में देखने को मिला। यहां अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर भगवान श्री चारभुजानाथ को 56 भोग और अन्नकूट की प्रसादी अर्पित की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। आयोजन के साथ ही डीएमआर ग्रुप की ओर से 25 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने उत्साह से भाग लेकर रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोलियां बनाई। प्रतियोगिता का आयोजन डीएमआर ग्रुप के संरक्षक मदनलाल लड्डा, ग्रुप के मुखिया दिनेशचंद्र जैन, मुकेश मालानी और राजकुमार परवाल की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में अदिति पवार ने प्रथम, वंदना मीना राठौर ने द्वितीय और छाया मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीएमआर ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। Post navigation बड़ी खट्टाली के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी समर वर्मा से की सौजन्य भेंट