झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- राधे कृष्ण मंदिर पर बुधवार को जयश्री कृष्णा मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 7वां अन्नकूट महोत्सव और 56 भोग का आयोजन किया गया। भगवान को छप्पन भोग का नेवैद्य लगाने के साथ साथ हवन भी किया गया। हवन का लाभ मोहन पटेल ने लिया। समाजजन पूर्णाहुति में उपस्थित रहे, जिसके पश्चात भगवान की महाआरती की गई। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। Post navigation और इस घर के अंदर से लॉक हो गए सभी दरवाजे कलश यात्रा के साथ हुई पंचमुखी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत