झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर के कुम्हार मोहल्ले में गुरूवार सुबह एक घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद हो गए। घर मालिक व पूरा परिवार बाहर ही रह गए, जिसके बाद घर मालिक ने पड़ोस वालों को एकत्रित किया, दरवाजा खोलने की कोशिश की किन्तु दरवाजे नहीं खुले तो सभी को शक हुआ की घर में कोई चोर घुस गया है और न जाने क्या करेगा। घर मालिक लोकेंद्र अग्रवाल घबरा गए और पुलिस थाने में जाकर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा पीछे साइड के लोहे के दरवाजे का नकूचा तोड़ा और घर के अंदर के अंदर प्रवेश, किन्तु घर के अंदर कुछ नहीं मिला घर के अंदर कोई नहीं था, जिसके बाद पुलिस का मानना है कि दो दरवाजे पूर्व से ही बंद थे एक दरवाजा बंद करने में अंदर के साइड का नकूचा लग गया होगा, जिस कारण से दरवाजे अंदर से बंद हो गए। यह बात जब नगर में फैली तो सैकड़ों लोग कुम्हार मोहल्ले में जमा हो गए और जब दरवाजे खोलने पर कुछ नहीं मिला तो सभी की जुबान पर एक ही बात थी- खोदा पहाड़ निकली चूहिया Post navigation लुटेरों ने रापी लगाई, ट्रक पलटा चालक से हजारों रुपए लूटपाट कर क्लीनर को किया अगुवा राधेकृष्ण मंदिर पर हुआ 7वां अन्नकूट महोत्सव