मयंक गोयल@राणापुर राणापुर में कोरोना के 4 मरीज आज सुबह आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए जिसमें से 2 एमजी रोड के निवासी 1 ताड गली वह 1 सरदार मार्ग का निवासी है। एमजी रोड में जो 2 लोग पॉजिटिव आए हैं वह अभी कुछ दिन पूर्व ही पॉजिटिव आए एक एडवोकेट के परिवार से हैं जो पॉजिटिव आए हैं. एक 45 वर्षीय तो दूसरा 20 वर्षीय है। वही ताड़ गली में जो एक पॉजिटिव मरीज मिला है उनकी रिपोर्ट दाहोद में पॉजिटिव आई है दाहोद उपचार के लिए गए थे वहां पर भर्ती है वहां पर उनका कोविड 19 का टेस्ट लिया गया जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोई जो सरदार मार्ग में एक 65 वर्षीय पॉजिटिव मरीज मिला है वह व्यापारी बताया जा रहा है। पुष्टि बीएमओ जी एस चौहान ने की साथ ही उन्होंने नगर के लोगों से अपील की है कि कोरोनावायरस संक्रमण अब सामुदायिक स्तर पर धीरे-धीरे फैल रहा है हमें लापरवाही करने से बचना होगा और अगर कोई भी ऐसे सिम्टम्स आपको दिखाई देते हैं और आपको शंका हो तो आप तुरंत ही अस्पताल में जाकर जांच करवाएं इस बीमारी से डरे नहीं सतर्कता बनाए रखना जरूरी है। Post navigation झाबुआ जिले में बढ़ते कोरोना मरीज आज फिर आए 13 पॉजिटिव झाबुआ जिले में चार फिर कोरोना पॉजिटिव, झाबुआ कांग्रेस के युवा नेता व थांदला के भाजपाई नेता भी कोरोना संक्रमित हुए