विपुल पंचाल, झाबुआ झाबुआ जिले में कोरोना वायरस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 19 अगस्त को एक फिर कोविड-19 ने चार जिलेवासियों को अपनी चपेट में ले लिया। 18 अगस्त को 4 व्यक्तियों ने अपनी रिपोर्ट करवाई थी जिसमें झाबुआ शहर के कमलानेहरू मार्ग का निवासी युवक कोरोना संक्रमित आया है तो झाबुआ के दिलीप गेट निवासी कांग्रेस के युवा नेता है, भी कोरोना की चपेट में आ गया है। इसी के साथ थांदला शहर के संजय कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय युवक जो कि भाजपाई है भी कोरोना पॉजिटिव निकला तो वहीं दयाल नगर थांदला का रहवासी 65 वर्षीय वृद्धा भी कोरोना संक्रमित पाए गए। Post navigation राणापुर शहर में आज 4 कोरोना पॉजिटिव मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट : अलीराजपुर व झाबुआ जिले में 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश