झाबुआ लाइव के लि झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- ठिकाने के राजा रणधीरसिंह राठौर का 44 वर्ष की अल्प आयु में बीमारी के कारण मौत हो गई। राजा रणधीरसिंह क्षेत्र में मिलनसार शख्यिसत के तौर पर जाने जाते थे और इसके साथ ही वे आजीवन भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे ठाकुर रणधीरसिंह का अंतिम संस्कार राजपूत समाज के मुक्तिधाम पर किया गया, जहां इनके छोटे भाई जगपालसिंह, विजयबहादुरसिंह परीक्षितसिंह, महेंद्रसिंह और सूर्यप्रतापसिंह ने मुखाग्नि दी, उनकी शवयात्रा डोल में निकाली गई जिसमें समाजजन व नगरवासी उपस्थित थे. मोहनसिंह राव, प्रदीप पालरेचा, भूपेंद्रसिंह, नरेंद्रपालसिंह, कठोरसिंह तारखेड़ी, चौकी प्रभारी प्रहलादसिंह चुण्डावत, जितेंन्द्र राठौर, हरीश राठौर आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। Post navigation गरबा – मुहरम मे साउंड को लेकर कलेक्टर सख्त 200 से अधिक तड़वियों का साफा श्रीफल से सम्मान