झाबुआ Live डेस्क के लिए ” दिनेश वर्मा” की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।20160918_120323-1झाबुआ के कंट्रोल रुम मे आयोजित हो रही शांति समिति की बैठक मे कलेक्टर ” आशीष सक्सैना ” ने आगामी नवरात्रि – मुहर्रम सहित आगे होने वाले सभी राजनीतिक – सामाजिक आयोजनो के लिए डीजे ओर साउंड को लेकर सख्त रुख अपनाया है कलेक्टर ने सभी आयोजको की मांग को खारिज करते हुए दो टुक कहा कि रात 10 बजे के बाद साउंड ngt ओर सुप्रीम कोट॔ के आदेश के अनुसार डीजे ओर तेज साउंड किसी भी हालत मे नही चलने देगे ओर यह पूरे जिले मे लागू होगा । साथ ही गरबा मंडल की अलग से थाना वाइज बैठक होगी ओर उसमे तय मानक बताये जायेगे । बैठक मे एसपी संजय तिवारी , सीईओ अनुराग चोधरी , कलावती भूरिया , दोलत भावसार आदि मोजूद है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *