झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवन राठौड़ की रिपोर्ट- बोडायता के समीप पीपलीपड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय वर्षीय सज्जूबाई घायल हो गई। घटना शनिवार शाम की है जब रिमझिम बारिश के बाद कड़कड़ाती हुई बिजली अपने घर में बैठी महिला सज्जूबाई पर गिरी जिससे उन्हें कमर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद परिवारजनों ने उन्हें प्राथमिक उपचार केंद्र सारंगी में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। Post navigation गरबा – मुहरम मे साउंड को लेकर कलेक्टर सख्त खांदन मे गिरी बिजली ; दो बच्चो की मोत