झाबुआ, एजेंसीः पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ कृष्णा वेणी देसावतु ने बताया कि गणतंत्र दिवस के पूर्व रविवार को प्रातः 8.30 बजे गेल काॅलोनी परिसर में स्थित क्रिकेट ग्राउण्ड में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के बीच क्रिकेट मैच आयोजित होना है। इस हेतु पुलिस प्रशासन की ओर से मैच की पूर्ण तैयारी की जाकर टीम चयनित की जा चुकी है।

 

Jhabua Police Cricket Team

 

एसपी के मुताबिक पुलिस प्रशासन की टीम घातक गेंदबाज, विस्फोटक बल्लेबाज एवं चुस्त क्षेत्र रक्षण से सुसज्जित है। पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा आज रक्षित केन्द्र स्थित परेड ग्राउण्ड में निर्धारित ड्रेस कोड में अभ्यास मैच आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा भी मैच का अभ्यास किया गया। उक्त अवसर पर जिला प्रशासन धार की टीम द्वारा भी क्रिकेट मैच खेला जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *