सलमान शैख़@ पेटलावद हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज सोमवार को रंगो का पर्व रंगपंचमी नगर में उत्साहपूर्वक मनाई जाएगी। इस मौके पर जमकर रंग-गुलाल उड़ेगा। हुरियारो ने इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली है। मालूम हो कि रंगपंचमी पर शहर में होली से ज्यादा धमाल रहता है। हुरियारों की टोलियां दिन भर सडक़ों पर घूमती हैं। पर्व के नजदीक आते ही युवाओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी, जिसे रविवार को अंतिम रूप दिया गया। यहां मनाया जाने वाला रंगपंचमी की गैर एक ऐसा रंगारंग कारवां है, जिसमें बगैर भेदभाव के पूरा शहर शामिल होता है और जमीन से लेकर आसमान तक रंगबिरंगी रंग ही रंग नजर आता हैं। आपको बता दे कि नगर परिषद और राधाकृष्ण फाग उत्सव समिति हर वर्ष रंगपंचमी पर फाग यात्रा का आयोजन करती थी, लेकिन इस बार आचार संहिता के चलते नपं ने फाग यात्रा के लिए अपने हाथ खींच लिए। इसके बाद राधाकृष्ण फाग उत्सव समिति, शिव मित्र मंडल, साईं मित्र मंडल और सीताराम ग्रुप ने सामूहिक रूप से फाग यात्रा निकालने के लिए एसडीएम आईएएस हर्षल पंचोली से अनुमति ली। 11 बजे निकलेगी फाग यात्रा: आज शंकर मंदिर प्रांगण से सुबह 11 बजे फाग यात्रा निकाली जाएगी। समिति द्वारा हर साल की तरह इस बार भी फव्वारे से रंग उड़ाया जाएगा। फाग उत्सव समिति के सदस्यो ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष रंग, डांस, गुलाल के साथ विशाल फाग यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर समिति ने सारी तैयारियां कर ली है। समिति ने नगरवासीयों को अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है। ) Post navigation कल से शुरू होगी खरीदी, इस बार बीते वर्ष की तुलना में कम किसानो ने कराया पंजीयन, यह है बड़ा कारण. समर्थन मूल्य पर 7 केंद्रो पर शुरू हुई खरीदी, विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की शुरूआत, मंडी परिसर में हुआ आयोजन