विपुल पांचाल@ झाबुआ Live राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यू.आई.टी. झाबुआ (इंजीनियरिंग कॉलेज) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांचो में बी.टेक-प्रथम वर्ष में महाविद्यालय द्वारा दिनांक 31 दिसम्बर 2020 को संस्था स्तर पर काउंसलिंग द्वारा तत्काल प्रवेश दिया जायेगा। इसमे न्यूनतम 45% अंको (आरक्षित वर्ग 40% न्यूनतम अंक) बी.द्वितीय वर्ष (लेटरल एण्ट्री) में प्रवेश प्राप्त कर सकते है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट www.dtecounsling.org पर अपना ऑनलाईन पंजीयन करवाकर, समस्त मूल दस्तावेजो तथा निर्धारित शुल्क के साथ (शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय परिसर) किशनपुरी झाबुआ में प्रात: 11:00 बजे प्रवेश करने हेतु उपस्थित रहेंगे। काउंसलिंग (सी.एस.सी.) में मेरिट के आधार पर आरक्षण नियमों का पालन करते हुये संस्था में तत्समय उपलब्ध रिक्त स्थानों पर प्रवेश दिया जावेगा। प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों को तत्काल शुल्क जमा करना होगा। प्रवेश के संबंध में जानकारी अथवा मार्गदर्शन के लिये छात्र/पालक संस्थान का भ्रमण तथा दूरभाष 07392-244216/ मोबाईल नं. 7974572518 पर संपर्क कर सकते है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rgpv.ac.in पर भ्रमण करके भी संस्था की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। Post navigation झांगु भूरिया पंचतत्व में लीन; सेकड़ो लोगो ने दी अंतिम विदाई मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश के बाद मेघनगर में स्थित उर्जा टायर प्लान्ट का काटा गया विद्युत कनेक्शन