राणापुर :– झाबुआ जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता,पूर्व राणापुर जनपद अध्यक्ष एवं संगठन में विभिन्न दायित्व का निर्वाह करने वाले थावरसिंग भूरिया की धर्मपत्नी पूर्व सरपंच झांगु भूरिया का देर शाम दुर्घटना में निधन हो गया। ग्राम उबेराव निवास स्थान से सेकड़ो जन समुदाय के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई जहा पुत्र नीलेश,महेश, सुरेश, अनिल एवं परिवार जनों ने तहसीलदार रविंन्द्र चौहान, डॉ गनपत चौहान, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, कांग्रेस जिला मंत्री सुरेश समीर,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय भाबर,गोविन्द अजनार, सरपंच गोपाल के साथ मुखाग्नि दी। भूरिया दम्पत्ति सोमवार को अपने निजी काम से झाबुआ गये थे।वहां से कार्य सम्पन्न कर एक धार्मिक समारोह में भाग लेकर देर शाम राणापुर आरहे थे की रास्ते में सामने से तेज गति से आरही पिकप से बचने के लिए मोटर साइकिल सड़क से नीचे उतार दी पर उक्त वाहन ने टक्कर मार ही दी जिससे असंतुलित होकर दोनों गिर गए। थावरसिंग ने उठकर झांगु देवी को उठाया,सिर पर चोट लगने से काफी खून बह रहा था।पत्रकार मनोहर सोनी एवं भूरिया एक जीप को रोक उससे राणापुर लाये जहा डॉ गनपत चौहान एवं स्टाफ ने बचाने का भरसक प्रयास किया पर बचा न सके।भगवान को कुछ और ही मंजूर था।अंतिम यात्रा में भाजपा के कलमसिंग भाबर,बहादूर हटिला, भवरसिंग बिलवाल, सरपंच सडीया, कांग्रेस के मोहन डामोर,प्रताप नायक,दरियाबसिंग,मंत्री मधुसिंग वाखला,विक्रम अखड़िया,महेश बारिया,अजय बारिया,कैलाश पंचाल, आदि कई सरपंच,पंच और तड़वी ने झांगु बाई को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। Post navigation पढ़ेगी बालिका तो आगे बढ़ेगी बालिका: डीपीसी प्रजापत यूआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 दिसम्बर; सीधे मिलेगा प्रवेश