झाबुआ Live डेस्क शासन के नियमो का पालन न करने वाली मेघनगर के टायर प्लांट को बंद करने के मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आदेश के बाद उसका विद्युत सप्लाय विविकं ने काट दिया है। दरअसल, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक आदेश जारी किया कि झाबुआ जिले में स्थापित सभी टायर प्लान्टों को मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी सम्मति की शर्तों का पालन ना करने एवं भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जल, वायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के पालन ना करने पर उद्योग को बंद करने के आदेश दिए है। आदेशों के पालन में एकेव्हीएन, मेघनगर द्वारा मेसर्स वाम उर्जा टायर प्लान्ट का जल प्रदाय संयोजन व मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उद्योग को प्रदाय विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है। Post navigation यूआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 दिसम्बर; सीधे मिलेगा प्रवेश स्थानीय केथोलिक मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल ग्राउंड पर आयोजित हुई फुटबॉल स्पर्धा; विजेता-उपविजेता टीम हुई पुरस्कृत