झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर के समीपस्थ ग्राम देवीगढ़ में युवक युवती ने जहरीली दवाई पी कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। थाना थांदला से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम देवीगढ़ में युवक नितेश पांगला कटारा उम्र 19 वर्ष एवं युवती मनीषा पारु उम्र 17 वर्ष ने जहरीली दवाई पी ली, परिजनों को मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे व दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया युवक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दम तोड दिया जबकि युवती को झाबुआ रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। युवक युवती के आत्महत्या के कारण का अभी अज्ञात है, जबकि थाना थांदला मे मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु की गई। Post navigation तुलसी पूजन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी का जन्मदिन मनाया झाबुआ-रतलाम को जोडऩे वाला पुल हुआ धराशायी, आवागमन बंद, यात्री परेशान