झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नौगांवा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हिंगोला माता मंदिर परिसर में अटलजी का जन्म दिवस तथा तुलसी पूजन दिवस मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रूपसिंह बारिया, वीरसिंह भूरिया, वीरसिंह थंदार, गोरसिंह वाघेला, मोहन गणावा, जवसिंह परमार, दौलाजी वाघेला, षंभु गिरी, राजू धानक, अनिल भूरा, पंकज चौहान, हेमेन्द्र शर्मा, राजेश भूरिया, वैसा धाक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम संबोधित करते हुए सेक्टर प्रभारी जवसिंह परमार ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे पे्ररणा लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने तुलसी पूजन विधि विधान से पूर्ण किया। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू धानक ने तुलसी पूजन का महत्व बताया तथा हर घर में तुलसी का पौधारोपण की अपील करते हुए इसके औषधीय तथा धार्मिक लाभ बताए। इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष गेमसिंह वाघेला ने भी संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए अटल द्वारा स्थापित भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करने की अपील की। युवा मोर्चे अध्यक्ष वीरसिंह थंदार ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा आभार मोहन गणावा ने व्यक्त किया। Post navigation क्रिसमस का पर्व दीन-दुखियों की मदद का देता है संदेश : फादर कासमीर खराड़ी युवक-युवती ने जहरीली दवा पीकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में