जितेंद्र वाणी @ नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत सेज़गाव के कांग्रेसी कार्यकर्ता बबलू भाबर की अज्ञात कारणों के चलते बड़वानी जिले के गणपुर चौकड़ी पर लाश मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू भाबर कुछ निजी काम से बड़वानी गये थे कल दोपहर को घर आ रहे थे कि मोटरसाइकिल सहित संदिग्ध अवस्था मे पुल पर गिरे हुए बड़वानी पुलिसकर्मियों ने मृतक को स्वस्थ केन्द्र पहुचाया व परिजनों को जानकारी दी। इनके निधन की खबर लगते ही गांव में मातम छा गया। कमल सिह बघेल ने जानकारी देते बताया विधायक मुकेश पटेल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने भी दुख व्यक्त किया ।आज सेज़गाव में अंतिम संस्कार किया गया। Post navigation विवाह समारोह के लिए कलेक्टर ने जारी की नई गाइड line, अब सिर्फ 10 लोग ही हो सकेंगे शामिल चिकित्सक के अभाव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना रैफर सेंटर ; हजारों की निर्भरता फिर भी चिकित्सक नहीं