अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
ग्राम बड़ी खट्टाली में जोबट-नानपुर मार्ग पर स्थित वास्कल फलिया चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय लगाया। लंबे समय से इस स्थान पर यात्री प्रतीक्षालय लगाने की ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही थी। उक्त मांग को ध्यान में रखते हुए सांसद कांतिलाल भूरिया ने यात्री प्रतीक्षालय का विधिवत लोकार्पण शुक्रवार दोपहर महाशिवरात्रि के पर्व पर सांसद प्रतिनिधि जोबट रमेश मेहता ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता जहूर खत्री, सुल्तान खत्री, चेन सिंह डावर, विजय राज भाई, कृष्णा डावर, अनिल, विजय हरवाल, जयेश मालाणी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रमेश मेहता ने सांसद कांतिलाल भूरिया द्वारा किए जा रहे क्षेत्र में विकास कार्यो की खुल कर सहाराना की एवं यात्री प्रतीक्षालय एवं बड़ीखट्टाली में वासकल फलिया में डीपी स्वीकृत करने की बात कही जिसका उपस्थित ग्रामीणों ने हर्ष ध्वनि से स्वागत किया। मेहता ने कहा कि सांसद शीघ्र ही क्षेत्र का भ्रमण करेंगे एवं ग्रामीणों से रुबरु होंगे तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण भी करेंगे। ग्रामीणों ने यात्री प्रतीक्षालय मिलने पर सांसद भूरिया का आभार मानते हुए प्रसन्नत व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *