अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- महाशिवरात्रि के अवसर पर लक्ष्मीनारायण मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। हर कोई भगवान शिव को प्रसन्न करने में जुटा रहा। कल शाम से ही मंदिर को रंगीन बल्बों से सजा दिया गया था तथा आने वाले भक्तों को धूप से बचाने के लिए मंदिर प्रांगण में टेंट लगाया गया था। सवेरे से महिलाएं बड़ी तादाद में पूजा करने करने हेतु मंदिर में पहुंचना शुरू हो गई थी। दोपहर पश्चात बडी संख्या में शिव भक्त मंदिर पहुंचे, जिसके पश्चात दोपहर मे भगवान शिव की आरती की गई। उसके बाद फलिहारी खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया जिसमें सुजीत कुशवाह, सुनीता कुशवाह, रवि डावर, सामिथ्य, अनिल पराड़, दिनेश कुलश्रेष्ठ, चेतना राठौड़ का सहयोग सराहनीय रहा। बड़ों के साथ बच्चों में भी महाशिवरात्रि त्योहार का उत्साह देखते ही बनता था। Post navigation यात्री प्रतीक्षालय पर ग्रामीणों ने माना सांसद भूरिया का आभार महाशिवरात्रि पर भक्तों ने शिवलिंग के दर्शन कर ली भांग शरबत, खिचड़ी-केले की प्रसादी