अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- नानपुर में मुक्तिधाम व कब्रिस्तान जाने वाली सडक़ का विधायक नागरसिंह चौहान ने गेती चलाकर भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग की समस्याओं को हल करने वाली सरकार है। नानपुर सरपंच समरथसिंह मोर्य ने कहा कि मुस्लिम समाज के व हिन्दू समाज के लोगों की मांग थी की यहां पर पक्की सडक़ बनाई जाए, जिसको लेकर लगभग 10 लाख रुपए बनने वाली सडक़ का भूमिपूजन करवाया गया। मुस्लिम समाज से मेहबूब खान, अनीस शेख आदि व कैलाशचंद वाणी, डॉ रामेश्वर गुप्ता, किशोर शाह, जितेंद्र वाणी, अखलेश वाणी, सचिव सुमेरसिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। भूमिपूजन के बाद विधायक नागरसिंह चौहान नरोत्तम वर्मा की पगड़ी रस्म में भी शमिल हुए। Post navigation हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, उमडा श्रद्धा-आस्था का जनसैलाब महाशिवरात्रि पर सांसद भूरिया ने देवझिरी प्राचीन मंदिर पर पूजा कर बांटी खिचड़ी