रितेश गुप्ता @थांदला अंचल में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सूने मकानों में ताले तोड़ना,स्कूलों में चोरी करना, बाइक चोरी होना बदमाशों के लिए बाएं हाथ का खेल हो गया है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे बेखौफ होकर हथियारों के साथ व बिना नकाब राह चलते लोगों से वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। ऐसी ही एक घटना थांदला नगर की दो महिलाओं के साथ हुई। नगर की आजाद मार्ग निवासी वर्षा विट्ठल शर्मा एवं ज्योति विनोद नागर प्रतिदिन अनुसार सुबह की सैर हैतू सुबह तकरीबन 6:30 बजे पद्मावती नदी पर बनी रपट पर निकले, रिपोर्ट की दूसरी ओर जहां अघोषित बस एवं टेंपो स्टैंड पर 3 अज्ञात बदमाशों ने बंदूक दिखाकर वर्षा शर्मा से उनका मंगलसूत्र छीना, मौके पर उपस्थित ज्योति नगर में मदद हेतु आवाज लगाई, परंतु बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए । दोनों ने महिलाओं ने बताया कि 3 बदमाश रपट के दूसरी तरफ बने शेड में बैठे हुए थे, जैसे से किसी बस या वाहन का इंतजार कर रहे हो उनके समीप पहुंचते ही उन्होंने बंदूक अड़ा कर प उनसे मंगलसूत्र छीन लिया। महिलाओं में घटना को लेकर जबरदस्त खौफ है। थाना थांदला में घटना की सूचना दे दी गई है। बिना अपना चेहरा ढके व बंदूक की नोक पर वारदात कर बदमाशों ने पुलिस से बेखौफ इरादे स्पष्ट किए । Post navigation अमित शाह मानव सेवा वह चिकित्सा समिति कन्वेनर मनोनीत कलेक्टर व एसपी ने मतदान बूथ का निरीक्षण दिए शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश