फिरोज खान (बबलू), ब्यूरो चीफ अलीराजपुर कलेक्टर मनोज पुष्प व एसपी मनोज कुमार सिंह ने आज चशे आजाद नगर भाबरा क्षैत्र का भ्रमण किया और जोबट उप चुनाव होने के चलते मतदान बुथ का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दोरान बरझर कस्बा मतदान केन्द्र में साफ सफाई व व्यवस्था ठीक ना होने के चलते कलेक्टर मनोज पुष्प ने एसडीएम किरण आजना को निर्देश दिए कि मतदान केन्द्र की व्यवस्था ठीक की जाये । साथ ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो इसलिए कड़ी व्यवस्था के बीच मतदान किये जाने की बात कही । साथ ही गुजरात राज्य से सटा बरझर क्षैत्र होने के चलते थाना प्रभारी विजय देवड़ा व चौकी प्रभारी राकेश मोयॅ को सतत सतर्क रहने को कहा व गुजरात बाॅडर पर सघन चेकिंग करने को लेकर निदेश भी दिये । Post navigation मॉर्निंग वॉक पर जा रही महिलाओं से बंदूक अड़ा कर छीना मंगलसूत्र कड़कनाथ फार्मिंग के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट www.jhabuakadaknath.co.in बनाकर प्रदेश का पहला जिला बना झाबुआ, अब AMAZON/FLIPKART पर बेच सकेंगे कड़कनाथ व्यंजन