डॉ. सरफराज खान, उमरकोट पालेडी उमरकोट में स्वास्थ्य भारत मिशन के तहत मॉर्निंग फॉलअप में मंदसौर से आए प्रेरक ने शासन द्वारा दी गई जानकारी को ग्रामीण बस्तियों में जाकर खुले में शौच न करे हर घर में शौचालय हो और उससे होने वाले फायदे भी गिनाए और ग्रामीणों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि क्षेत्र में शौचालय का कार्य ग्राम दुधी, झिरी, मवड़ी, देवली में चल रहा है। मॉर्निंग फॉलोअप के लिए आए सीईओ एमएल टांक, विकासखंड समन्वयक गजेंद्र राठौड़, हुकूमसिंह राजपूत, प्रेरक ओमप्रकाश धाकड़, रणसिंह सचिव, गजेंद्र पंचाल, रतनसिंह, पंच, भूरालाल राठौड़, कालू वसुनिया, महिला एवं बाल विकास सुपरवाइजर उमा कुशवाह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ राठौड़, निहाल सिसौदिया, टीकाकरण सुपरवाइजर शम्भू राठौड़, पंचायतने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एव आयुर्वेदिक औषधालय का भी निरीक्षण किया। बैठक के दौरान सीईओ टांक ने ग्रामीण अंचलों में निर्माणाधीन शौचालय जल्द पूरा किए जाने की हिदायत दी। Post navigation हड़ताली लिपिक-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने चक्काजाम कर जमकर किया विरोध प्रदर्शन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनियमितताओं का शिकार, प्रसूताओं को नहीं मिला निर्धारित भोजन चार्ट, दाल-चावल देकर किया जा रहा जमकर घालमेल