रक्षित मोदी@ छकतला आज सवेरे सवेरे सोंडवा में मॉर्निंग वॉक पे निकले तहसीलदार पटेल द्वारा एक मेडिकल स्टोर को सील करना पड़ा। कारण यह था कि मेडिकल स्टोर पर मेडिकल तो ठीक लेकिन किराना का सामान भी बेचा जा रहा था सुनने में आपको भी आश्चर्य होगा, लेकिन यह सही है। दरअसल, यहां स्थित मेडिकल स्टोर के संचालक आशुतोष गुप्ता द्वारा पिछले कई दिनों से अपनी मेडिकल की दुकान पर किराना का सामान बेचा जा रहा था। सुबह जब तहसीलदार वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति मेडिकल स्टोर से तेल शक्कर चाय एवं अन्य किराना सामान ले रहा है। जब तहसीलदार ने मेडिकल की जांच की तो बड़ी मात्रा में उसके मेडिकल स्टोर पर किराने का सामान भरा हुआ मिला। इसके बाद तहसीलदार श्री पटेल द्वारा 7 दिन के लिए मेडिकल को सील कर दिया गया और अन्य दुकानदारों को भी समझाइश दी गई कि अभी लॉकडाउन में अभी अपने प्रतिष्ठान ना खोलें एवं सावधानी बरतें। Post navigation जंगल में मवेशी चरा रहे बुजुर्ग का पैर से लगा घोंट की हत्या, पुलिस की तफ्तीश में 14 वर्षीय बालक ने बताई घटना